राजनीति

पांढुर्ना - जिला स्तरीय प्रथम राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पांढुर्ना - जिला स्तरीय प्रथम राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन

10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बाल वैज्ञानिक शोध पत्र और नवाचार के साथ विज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित

जिले भर की स्कूलों से पहुचे छात्र छात्राएं, 45 मॉडल किये प्रस्तुत

पांढुर्ना - राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के अंतर्गत पांढुर्ना जिले में जिले के गठन के बाद प्रथम बार जिला स्तरीय आयोजन संस्कार पब्लिक स्कूल में किया गया इस कार्यक्रम में 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बाल वैज्ञानिक स्थानीय समस्याओं पर आधारित अपने शोध पत्र एवं नवाचार प्रस्तुत किये गए कार्यक्रम में बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके साथ ही विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक सोच, ज्ञान एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला

बाल विज्ञान में सांदीपनि स्कूल से अपने स्कूली बच्चों को लेकर आई प्राचार्या शैलजा बत्रा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के नवाचार देने के लये यह महत्वपूर्ण मंच है जहां हमारे आसपास की समस्या व उसके वैज्ञानिक तरीके से निदान कैसे करे यह बच्चे मॉडल के माध्यम से बता रहे हैसाथ ही AI बेस के प्रोजेक्ट पर भी बच्चे कार्य कर रहे है वही भास्कर लोखंडे जिला समन्वयक का कहना है कि बच्चों के माध्यम किसी समस्या व उनके समाधान को लेकर प्रोजेक्ट बनागये गए है लगभग 45 प्रोजेक्ट आये है जिसमे से 5 प्रोजेक्ट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किये जायेंगे जो कटनी में आयोजित होंगी वही विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी भास्कर गावंडे का कहना है कि समाज के व्याप्त समस्याओ व Ai बेस मोडल के माध्यम से समस्याओं का निराकरण को लेकर मॉडल बने हुए है जिसमें जल संरक्षण,कचरा निष्पादन,सहित वीभिन्न मोडल प्रस्तुत किया गया, जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए एक मंच मिल रहा है....

बाईट 01 शैलजा बत्रा (प्राचार्य संदीपनी विद्यालय) पांढुर्ना

02 भास्कर लोखंडे (प्रदर्शनी जिला समन्वयक) पांढुर्ना

03 भास्कर गावंडे ( बी आर सी) पांढुर्ना

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।