पांढुर्णा में कलेक्टर का वार्डों का निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने गांधी, घनपेठ, जाटबा, तिलक और आजाद वार्ड का निरीक्षण कर नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, नालियों और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
कचरा फैलाने पर 5 हजार और नदी में कचरा फेंकने पर 2 हजार रुपये तक जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। स्कूल निरीक्षण में एक शिक्षिका के अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। घनपेठ वार्ड में कार्य में लापरवाही पर राजस्व निरीक्षक का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।