अपराध

पांढुर्णा में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, कार से 26 पेटी से अधिक शराब बरामद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पांढुर्णा में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, कार से 26 पेटी से अधिक शराब बरामद

मध्यप्रदेश में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पांढुर्णा जिले की सौसर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए शराब से भरी एक कार पकड़ी है। पुलिस ने कार से 26 पेटी से अधिक शराब बरामद की है। मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक विदिता धनखड़ के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र की ओर अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रूपलाल उइके के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नागपुर-छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे-547 पर घेराबंदी की।

इस दौरान छिंदवाड़ा से नागपुर की ओर जा रही संदिग्ध कार को हवाई पुल के पास रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक, कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार दूसरी गाड़ी से टकरा गई। इसके बाद पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर उसमें सवार दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें 26 पेटी से अधिक शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान वर्धा निवासी सुशील पिता बंडू और रोहित पिता प्रवीण के रूप में की है। जब्त शराब की कीमत करीब 2 लाख रुपये और कार की कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि देवास जिले के खातेगांव में सामने आए चर्चित शराब प्रकरण के बाद प्रदेशभर में अवैध शराब के कारोबार को लेकर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई तेज हुई है।

वहीं, महाराष्ट्र के कुछ जिलों में शराबबंदी के चलते मध्यप्रदेश से अवैध रूप से शराब ले जाकर बिक्री किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

----मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाईवे-547 पर पुलिस ने की घेराबंदी

छिंदवाड़ा से नागपुर जा रही कार हवाई पुल के पास पकड़ी

कार चालक ने खोया नियंत्रण, दूसरी गाड़ी से हुई टक्कर

वर्धा निवासी सुशील और रोहित हिरासत में, शराब और कार जब्त

महाराष्ट्र में बिक्री के लिए अवैध शराब ले जाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

पांढुर्णा जिले में अवैध शराब के व्यापार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के तहत, एक कार से 26 पेटी से अधिक शराब बरामद हुई। यह विषय अवैध शराब उत्पादन और वितरण के खिलाफ लगातार चल रही कड़ी कार्रवाई को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि कानून प्रवर्तन विभाग ने मुखबिर की जानकारी से अवैध शराब की आपूर्ति को रोकने में सफलता पाई है, जिससे स्थानीय समाज की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि शराब के अवैध स्रोतों से होने वाले स्वास्थ्य जोखिम

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

अवैध शराब का व्यापार समाज के स्वास्थ्य और सुरक्षा को गहरा खतरा पहुँचाता है। इस तरह के अपराधों से न केवल आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि परिवारों में असमानता और अपराध की संस्कृति भी बढ़ती है। हमें कानून के प्रति जागरूक रहकर, सही सूचना स्रोतों से रिपोर्ट करके, और स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर इस समस्या का सामना करना चाहिए। साथ ही, पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना और समर्थन दिखाते हुए, समाज को एकजुट होकर अपराधमुक्त भविष्य की ओर बढ़ना चाहिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।