व्यापार

पांढुर्णा में सेवा सेतु शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री, स्थानीय उत्पादों और महिला स्व-सहायता समूहों के हुनर को सराहा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पांढुर्णा में सेवा सेतु शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री, स्थानीय उत्पादों और महिला स्व-सहायता समूहों के हुनर को सराहा

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉल और प्रदर्शनियों का किया अवलोकन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत स्कूटी वितरित की

पांढुर्णा, अक्टूबर 04: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांदीपनी स्कूल पांढुर्णा में आयोजित ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल और प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने स्वरोजगार मूलक योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों के कार्यों और स्थानीय स्तर पर तैयार किए जा रहे उत्पादों की जानकारी ली और उनकी सराहना की।

मुख्यमंत्री ने शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किए। साथ ही मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोरडोंगरी की छात्रा श्वेता साबले, विद्यार्थी दीपांशु पराड़कर और सांदीपनी स्कूल की छात्रा दिव्या करबे को स्कूटी वितरित कर मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने वन मंडल सामान्य के स्टॉल पर आयुर्वेदिक और औषधीय उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय वन एवं औषधीय संसाधनों से तैयार उत्पादों को उपयोगी बताते हुए इनके बेहतर प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

ऊर्जा विभाग और ऊर्जा विकास निगम के स्टॉल पर उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। वहीं, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के स्टॉल पर स्थानीय उद्यमियों द्वारा तैयार किए जा रहे अचार, टोमेटो सॉस और विभिन्न प्रकार के मसालों का अवलोकन किया।

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों द्वारा तैयार किए गए लिप्पन आर्ट, मोजेक आर्ट और टी-लाइट क्राफ्ट सहित अन्य हस्तशिल्प उत्पाद देखे। उन्होंने महिलाओं के हुनर की सराहना की।

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से उत्पादित सब्जियों, अनाज और हल्दी का भी अवलोकन किया।

-----------------------------

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सांदीपनी स्कूल पांढुर्णा में आयोजित ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ शिविर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय स्टॉल और प्रदर्शनों का निरीक्षण किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी योजना के तहत स्कूटी वितरित की। यह विषय शिक्षा, स्वरोजगार और महिला स्व-सहायता समूहों के विकास को जोड़ता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सरकार स्थानीय उत्पादों और महिलाओं के हुनर को मान्यता देती है, जिससे स्वावलंबन बढ़ता है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, क्योंकि इससे रोजग

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।