राजनीति

पांढुर्णा में ‘वडनगर से वाराणसी’ सेवा यात्रा का आगमन, युवा संवाद में विकसित भारत का संकल्प

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पांढुर्णा में ‘वडनगर से वाराणसी’ सेवा यात्रा का आगमन, युवा संवाद में विकसित भारत का संकल्प

बोरगांव में आयोजित कार्यक्रम में एशियन कराटे सिल्वर मेडलिस्ट कल्याणी गोविंद विश्वकर्मा का सम्मान

कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की दी जानकारी

पांढुर्णा, सितंबर 27: जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘वडनगर से वाराणसी’ सेवा यात्रा का आगमन हुआ। ग्राम बोरगांव में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां सेवा यात्रियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में गुजरात की साबरकांठा सांसद शोभनाबेन बारैया, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर और जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ मौजूद रहे।

इस दौरान जॉर्डन में आयोजित एशियन कराटे प्रतियोगिता में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाली पांढुर्णा की खिलाड़ी कल्याणी गोविंद विश्वकर्मा का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने युवाओं से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी का आह्वान किया। युवा संवाद में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।

युवाओं ने विकसित भारत के निर्माण में योगदान का संकल्प लिया।

--------

बाइट - श्याम टेलर , प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष

बाइट - दिनेश भकने, सामाजिक कार्यकर्ता

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।