राज्य

पांढुर्णा के विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पांढुर्णा के विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश

जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में शिक्षा

रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा देने पर जोर

कम बारिश वाले क्षेत्रों में फसल सर्वे कराने के निर्देश

पांढुर्णा, अक्टूबर 04: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पांढुर्णा के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार, रोजगार के नए अवसर सृजित करने और उद्योगों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठक में कम बारिश वाले क्षेत्रों में फसल सर्वे कराने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने सांदीपनि विद्यालय में वरिष्ठ जनों का सम्मान किया और विद्यालय परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

-------

बाइट डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मप्र

💡 पृष्ठभूमि (Background)

पांढुर्णा जिले में विकास कार्यों की समीक्षा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई, जहाँ शिक्षा, रोजगार और उद्योगों के विकास पर जोर दिया गया। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि जिले की बुनियादी ढाँचे और सामाजिक-आर्थिक प्रगति के लिए यह कदम आवश्यक है। समीक्षा से यह स्पष्ट हुआ कि जलवायु परिवर्तन के कारण कम बारिश वाले क्षेत्रों में फसल सर्वेक्षण अनिवार्य है, जिससे किसानों को समय पर सहायता मिल सके। इस निर्णय से आम जनता को बेहतर शिक्षा सुविधाएँ, रोजगार के अवसर और कृषि में स्थिरता मिलेगी, जिससे क्षेत्

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।