पांढुर्णा में युवाओं ने सेवा संकल्प अभियान में लिया हिस्सा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा यात्रा शनिवार को पांढुर्णा के प्रसिद्ध श्री जामसांवली हनुमान लोक पहुंची। यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, जिलाध्यक्ष संदीप महोड़, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विवेक गायकवाड़ सहित युवाओं ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना की।
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और आरती के बाद सैकड़ों युवाओं की बाइक रैली वाराणसी के लिए रवाना हुई। जामसांवली मंदिर से पवित्र जल लेकर युवा महाराष्ट्र सीमा की ओर बढ़े। यह जल वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम ले जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया।
कार्यक्रम में साधु-संतों का सम्मान किया गया और युवाओं को राष्ट्रहित में योगदान का संकल्प दिलाया गया।
---- बाइट : श्याम टेलर, प्रदेश अध्यक्ष, भाजयुमो, मप्र
बाइट : विवेक गायकवाड़, यात्रा प्रभारी, पांढुर्णा
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर पांढुर्णा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवाओं द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत श्री जामसांवली हनुमान लोक में पूजा-अर्चना और चालीसा पाठ के बाद बाइक रैली के बारे में है। यह विषय युवाओं की सामाजिक और धार्मिक सक्रियता को दर्शाता है, जो सेवा यात्रा के दौरान अपने क्षेत्र से वाराणसी की ओर बढ़ते हैं। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि युवा वर्ग राष्ट्रीय सेवा और धर्मपरायणता के माध्यम से एकजुट हो रहा है, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होता है। आम जनता पर इसका असर यह हो