देश

पानी से भरे गड्‌ढे में डूबे 3 बच्चे, मौत:नहाने के लिए उतरे थे, इनमें दो सगे भाई; जिम्मेदारों को खोज रही पुलिस

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पानी से भरे गड्‌ढे में डूबे 3 बच्चे, मौत:नहाने के लिए उतरे थे, इनमें दो सगे भाई; जिम्मेदारों को खोज रही पुलिस

सीहोर में बारिश के पानी से भरे गड्‌ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई थे। तीनों बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंचे। फिर नहाने के लिए उसमें उतर गए। जब काफी देर तक बच्चे नहीं दिखे तो परिजन उन्हें तलाशने में जुटे। इसी दौरान गड्ढे में तैरते शव देखे।

हादसा इछावर में मोगरा रोड पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय प्रशांत, 10 वर्षीय पृथ्वीराज और 11 वर्षीय दीक्षांत के रूप में हुई है। प्रशांत और पृथ्वीराज S/O सुभाल सगे भाई थे।

देखिए, 3 तस्वीरें… पुलिस बोली- सभी पहलुओं की जांच कर रहे एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने कहा- हादसे में इछावर के वार्ड नंबर 12 के रहने वाले तीन बच्चों की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा।

चौबे ने कहा- गड्ढे के निर्माण, उसकी स्थिति और संभावित लापरवाही समेत हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की वैधानिक जांच की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… नाले में बही कार, 3 बच्चों समेत 9 की मौत राजगढ़ में ईको वैन नाले में बह गई। हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। दो युवकों ने तैरकर जान बचाई।

पुलिस के मुताबिक, ईको सवार सभी लोग देवास के सतवास में धांसड़ गांव के रहने वाले हैं। वे कड़लावद गांव जा रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। पढे़ं पूरी खबर…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।