राज्य

पंजाब- आधी रात घूमती दिखी नग्न महिला,VIDEO:पूछा तो बोली- मैं नहा रही थी, कोई कपड़े ले गया; ग्रामीण बोले- क्या पता, भूत न हो?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पंजाब- आधी रात घूमती दिखी नग्न महिला,VIDEO:पूछा तो बोली- मैं नहा रही थी, कोई कपड़े ले गया; ग्रामीण बोले- क्या पता, भूत न हो?

कपूरथला में एक महिला को आधी रात संदिग्ध अवस्था में घूमते देख लोगों में सनसनी फैल गई। महिला नग्न थी। उसने शरीर पर कोई कपड़ा नहीं पहना था। वह महिला लोगों के घरों में जा रही थी और बाहर सो रहे लोगों की चारपाइयों पर जाकर बैठ रही थी। महिला को श्मशान घाट के पास भी घूमता देखा गया। लोगों ने जब उससे इस हालत में घूमने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह नहा रही थी। इसी दौरान उसके कपड़े कोई उठा ले गया। हालांकि, जब लोगों ने उसे शरीर ढंकने के लिए कपड़े दिए तो उसने लेने से इनकार कर दिया और आगे बढ़ गई। लोगों का कहना है कि इस महिला को आसपास कि इलाकों में पहले कभी नहीं देखा गया। पता नहीं महिला थी या कोई भूत। इस महिला के इस तरह से घूमने के चलते लोगों को जागकर रातें काटनी पड़ीं। महिला के नग्न घूमने की घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। पानी की टंकी के पास दिखी महिला यह मामला कपूरथला के फगवाड़ा के नजदीक गांव नरोड़ का है। लोगों के मुताबिक, बीते गुरुवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे महिला को नग्न अवस्था में घूमते हुए देखा गया। गांव के रहने वाले बेलाराम ने बताया कि उन्होंने पानी की टंकी और श्मशान घाट के पास महिला को बिना कपड़ों के घूमते देखा। उन्होंने कहा कि उन्होंने महिला से बात करने की कोशिश की और उससे इस हालत में घूमने का कारण पूछा। महिला ने बताया कि वह नहा रही थी और उसके कपड़े कोई उठाकर ले गया। इसके बाद उन्होंने महिला को कपड़े देने की कोशिश की, लेकिन महिला ने कपड़े नहीं लिए और वहां से गुज्जरों के डेरे की तरफ चली गई। बेलाराम ने बताया कि घटना की जानकारी उन्होंने गांव की सरपंच को फोन पर देने की कोशिश की, लेकिन उस समय फोन नहीं उठाया गया। महिला के इस तरह रात में घूमने से आसपास रहने वाले परिवारों में डर का माहौल बन गया। उन्होंने सुबह गांव के सभी लोगों को इस घटना की सूचना दी। कुछ देर गांव में घूमने के बाद वह महिला दिखी नहीं। हवेली के पास भी दिखाई दी महिला गांव के रहने वाले रहमत अली ने बताया कि रात करीब 12 बजे वह महिला उसकी हवेल की आसपास भी घूमती दिखी थी। रहमत अली ने बताया कि उसने महिला को कपड़े देने की कोशिश की, लेकिन उसने कपड़े लेने से इनकार कर दिया। वह शोर कर रही थी। कपड़े लेने को कहा तो वह वहां से चली गई। CCTV में कैद हुई महिला की गतिविध महिला के रात में अलग-अलग स्थानों पर घूमने की घटना गांव में लगे CCTV

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।