पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुबह करीब 7:07 बजे एक ई-मेल भेजा गया। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली, स्कूलों, देवी तालाब मंदिर और बसों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। ई-मेल में जालंधर के स्कूलों में सुबह 11:11 बजे, श्री देवी तालाब मंदिर में दोपहर 12:11 बजे, कोर्ट परिसर में 2:11 बजे और एक कार्यालय में 3:11 बजे धमाका करने की धमकी का जिक्र है।
धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया है कि जालंधर में अमित शाह की रैली के स्टेज के नीचे IED लगाया गया है। इसके अलावा रैली में लोगों को लाने वाली 2,000 बसों में से 2-3 बसों में बम होने की बात भी कही गई है। ई-मेल के लास्ट में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ और ‘बब्बर खालसा (परमार-कनाडा)’ के नाम लिखे गए हैं।
इसके साथ गुरनख सिंह, डॉ.
गुरनिरवैर सिंह, प्रो. गुरकाल सिंह और प्रो.
गुरंगार सिंह के नाम भी दर्ज हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। साढ़े 12 बजे श्री देवी तलब मंदिर पहुंचेंगे शाह
दोआबा की 23 विधानसभा सीटों को साधने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जालंधर-लुधियाना हाईवे से सटे परागपुर में रैली को संबोधित करेंगे। इसी रैली में भाजपा की ओर से निकाली गई नशामुक्त पंजाब की 4 यात्राओं का समापन होगा। अमित शाह करीब साढ़े 12 बजे श्री देवी तलब मंदिर पहुंचेंगे। यहां आधा घंटा रुककर संत समाज से मिलेंगे।
इसके बाद रैली स्थल पर जाएंगे। फिर हेलिकॉप्टर से सीधे दिल्ली रवाना होंगे। जालंधर वेस्ट से भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने बताया कि 35 एकड़ में पंडाल लगाया गया है। यहां करीब 25 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। जालंधर नॉर्थ से पूर्व विधायक और भाजपा नेता केडी भंडारी ने कहा कि अमित शाह का दौरा भाजपा को मजबूती देने वाला है।
चर्चा है कि अमित शाह 2027 के चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। शाह के लिए दो हेलीपैड बनाए गए
गृहमंत्री के आने से पहले देवी तालाब मंदिर के साथ लभू राम दोआबा स्कूल की ग्राउंड में हेलीपैड बनाया गया है और दूसरा हेलीपैड रैली स्थल से कुछ ही दूरी पर बनाया गया है। भाजपा नेता केडी भंडारी ने बताया कि अमित शाह का यह दौरा भाजपा में जान फूंकेगा। गृहमंत्री पहले शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मां त्रिपुल मालिनी मंदिर में नतमस्तक होकर मां का आशीर्वाद लेंगे और उसके बाद में रैली स्थल प
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar