पंजाब में BJP-अकाली दल का गठबंधन फाइनल स्टेज पर:BJP ज्यादा सीटों पर लड़ सकती चुनाव, SAD ने ग्रामीण हल्कों की भी जिद छोड़ी

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले BJP और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन हो सकता है। ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दोनों दल गठबंधन को फिर से अंतिम रूप देने के करीब हैं। इस बार BJP गठबंधन में सीनियर पार्टनर की भूमिका में आ सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। इसका एक संकेत यह है कि SAD ने कथित तौर पर अपने नेताओं से ग्रामीण क्षेत्रों की सीटों पर तैयारी नहीं करने को कहा है। वहीं, BJP ने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपनी तैयारी तेज कर दी है।
BJP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने हालिया पंजाब दौरे के दौरान पार्टी नेताओं को सभी सीटों पर तैयारी करने के निर्देश दिए। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अकाली दल के साथ गठबंधन की संभावना को खारिज नहीं किया।
BJP का 117 सीटों पर तैयारी करना और SAD का ग्रामीण सीटों पर अपनी तैयारी कम करना, गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चाओं को और बढ़ा रहा है। माना जा रहा है कि BJP इस बार गठबंधन में पहले से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। BJP और SAD लंबे समय तक पंजाब में गठबंधन में रहे हैं।
दोनों दलों ने 2020 में कृषि कानूनों के मुद्दे पर गठबंधन तोड़ दिया था। बाद में ये कृषि कानून वापस ले लिए गए।
ढिल्लों बोले- गठबंधन में नहीं, वड़िंग बोले- कसम खाओ हालांकि इससे पहले मंगलवार को BJP के पंजाब प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने SAD के साथ गठबंधन की चर्चाओं पर कहा कि पार्टी किसी गठबंधन में नहीं है और अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि BJP अकेले चुनाव लड़कर सरकार बनाएगी।
ढिल्लों के इस बयान पर कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि BJP कसम खाकर बताए कि वह SAD के साथ गठबंधन नहीं कर रही है। राष्ट्रीय महामंत्री ने नेताओं से फीडबैक लिया बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष पंजाब दौरे पर पहुंचे। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और जमीनी स्तर के नेताओं से फीडबैक लिया।
कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद उन्होंने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने के निर्देश दिए। बीएल संतोष ने 25 अगस्त को लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लुधियाना में उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं और दूसरे दलों से
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar