पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:दंपती का जहर खाकर सुसाइड; महिलाओं को फ्री iPhone मिलेगा; गर्लफ्रेंड से मिलने 1000Km दूर पहुंचा
नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर दंपती के सुसाइड से जुड़ी रही। दोनों विदेश जाने के लिए शादी करके जीरकपुर के एक PG में रह रहे थे। पुलिस को मौके से 7 पेज का सुसाइड नोट मिला। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं।
तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. दंपती ने सल्फास खाया, दोनों की मौत चंडीगढ़ से सटे मोहाली जीरकपुर में दंपती ने सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया। पत्नी गगनदीप कौर और पति हाकम सिंह दोनों की मौत हो गई। दोनों विदेश जाने के लिए शादी करके जीरकपुर के एक PG में रह रहे थे।
पुलिस को मौके से 7 पेज का सुसाइड नोट मिला। इसमें स्कूल के सहपाठी रहे एजेंट पर विदेश भेजने के नाम पर 36 लाख रुपए ठगने का आरोप है। एजेंट ने पहले कनाडा भेजने, फिर जॉर्जिया और इटली भेजने का झांसा दिया। दोनों ने उसे 18-18 लाख रुपए दिए, लेकिन विदेश नहीं भेजा गया।
पुलिस सुसाइड नोट और लेन-देन की जांच कर रही है (पढ़ें पूरी खबर) 2. जेल में बंद पपलप्रीत को उम्मीदवार बनाया असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह के संगठन अकाली दल ‘वारिस पंजाब दे’ ने पंजाब विधानसभा चुनाव में मजीठा सीट से पपलप्रीत सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
पपलप्रीत अमृतपाल के प्रमुख सहयोगी और पूर्व मीडिया सलाहकार रहे हैं। वह फिलहाल गोइंदवाल साहिब जेल में NSA के तहत बंद हैं। संगठन इससे पहले बसी पठाना से सतवंत सिंह को उम्मीदवार घोषित कर चुका है। मजीठा SAD का मजबूत गढ़ है, जहां गनीव कौर मजीठिया विधायक हैं। 41 वर्षीय पपलप्रीत कंप्यूटर साइंस में PG डिप्लोमा कर चुके हैं।
उन पर 2015 में देशद्रोह, UAPA समेत कई धाराओं में केस दर्ज हुआ था। पपलप्रीत की अमृतपाल की फरारी के वक्त रेहड़े पर बाइक लादकर ले जाने की फोटो खूब वायरल हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर) 3.
हवारा ने कस्टडी पैरोल से किया इनकार पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह हत्याकांड में मंडोली जेल में सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा ने गंभीर रूप से बीमार मां से मिलने के लिए मंजूर कस्टडी पैरोल लेने से इनकार कर दिया है।
हाई-रिस्क कैदी होने के कारण उसे तीन दिन की कस्टडी पेरोल के दौरान सशस्त्र पुलिस सुरक्षा दी जानी थी, लेकिन हवारा ने सुरक्षा घेरे में मां से मिलने से मना कर सामा
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar