राज्य

पंजाब चुनाव- CM मान के खिलाफ लड़ सकते हैं अमृतपाल:जेल में बंद सांसद ने हामी भरी, पार्टी करेगी फैसला, धूरी समेत 4 सीटों का ऑप्शन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पंजाब चुनाव- CM मान के खिलाफ लड़ सकते हैं अमृतपाल:जेल में बंद सांसद ने हामी भरी, पार्टी करेगी फैसला, धूरी समेत 4 सीटों का ऑप्शन

नावअकाली दल (वारिस पंजाब दे) के जेल में बंद सांसद अमृतपाल 2027 में CM भगवंत मान के खिलाफ धूरी से चुनाव लड़ सकते हैं। खुद अमृतपाल ने भी पार्टी के आगे इसकी इच्छा जताई है। पार्टी की रणनीति के मुताबिक अमृतपाल के सीएम के खिलाफ लड़ने से पूरे राज्य में चुनावी लड़ाई का बड़ा नैरेटिव सेट हो जाएगा।

अमृतपाल अभी खडूर साहिब लोकसभा सीट से सांसद हैं। हालांकि अमृतपाल अभी असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। पार्टी ने अप्रैल महीने में ही सीएम चेहरा घोषित कर दिया था। वह जेल से ही चुनाव लड़ सकते हैं। अमृतपाल को भेजा जाएगा प्रस्ताव

इस बारे में कोटकपूरा से पार्टी के नेता रछपाल सिंह सोसन ने भी माना है कि पार्टी प्रमुख अमृतपाल सिंह धुरी से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। पार्टी सभी विकल्पों पर विचार कर रही है। इस संबंध में पार्टी की मीटिंग में फैसला होने के बाद औपचारिक प्रस्ताव अमृतपाल सिंह की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। अमृतपाल के लिए 3 सीटों पर चर्चा

पार्टी सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल सिंह के विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए धूरी, तलवंडी साबो और रामपुरा फूल सीटों पर विचार किया जा रहा है। इनमें अमृतपाल ने धूरी से चुनाव लड़ने में रुचि जताई है। धूरी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की विधानसभा सीट है।

पार्टी की बैठक में इस पर फैसला होने के बाद औपचारिक प्रस्ताव अमृतपाल सिंह की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। बड़े नेताओं के खिलाफ बड़े चेहरे उतरेंगे पार्टी नेताओं के मुताबिक अकाली दल (वारिस पंजाब दे) बड़े राजनीतिक चेहरों को उनके अपने विधानसभा क्षेत्रों में चुनौती देने की रणनीति पर काम कर रहा है।

पार्टी की योजना केवल धुरी तक सीमित नहीं है। अन्य दलों के प्रमुख उम्मीदवारों के खिलाफ भी पार्टी के प्रमुख चेहरों को मैदान में उतारेगी। इसके लिए भी नाम शॉर्टलिस्ट किए जा रहे हैं। अब तक 6 उम्मीदवार घोषित कर चुकी पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) अब तक 6 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

इनमें बस्सी पठाना से इंदिरा गांधी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए केहर सिंह के बेटे सतवंत सिंह को टिकट दी गई है। गुरमीत सिंह बुक्कनवाला को मोगा और दलजीत सिंह कलसी को अजनाला से उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों NSA के तहत डिब्रूगढ़ जेल में रह चुके हैं, लेकिन अब NSA हट चुका है। उसके बाद भी ये फिलहाल जेल में बंद हैं।

इनके अलावा लुधियाना की गिल सीट से पूर्व अकाली विधायक द

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।