अपराध

पंजाब: दलजीत सिंह की संदिग्ध मौत पर NHRC सख्त

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पंजाब: दलजीत सिंह की संदिग्ध मौत पर NHRC सख्त

29 अक्टूबर, नई दिल्ली: पंजाब के मानसा जिले के भम्मे कलां गांव के रहने वाले दलजीत सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। साथ ही, दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

शिकायत के मुताबिक, दलजीत सिंह की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। परिवार ने उनकी मौत के कारणों पर सवाल उठाए और ड्रग्स से संभावित संबंध की आशंका भी जताई।दलजीत सिंह की मौत का जवाब और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिवार के सदस्य और समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि पुलिस ने रामदित्तेवाला चौक के पास जुलूस रोक दिया और मृतक के शव को जबरन अपने कब्जे में ले लिया।

इसके बाद वहां तनाव बढ़ गया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोप पहली नजर में मानवाधिकारों के उल्लंघन से जुड़े लगते हैं।

फाइल फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।