राजनीति

पंजाब में ED रेड, AAP का प्रदर्शन:टीम की गाड़ियों के शीशे तोड़े, खिड़कियों पर पत्थर मारे, पुलिस से धक्कामुक्की, CRPF अलर्ट मोड पर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पंजाब में ED रेड, AAP का प्रदर्शन:टीम की गाड़ियों के शीशे तोड़े, खिड़कियों पर पत्थर मारे, पुलिस से धक्कामुक्की, CRPF अलर्ट मोड पर

पंजाब में 2 दिन से चल रही ED की रेड से आम आदमी पार्टी (AAP) भड़क गई है। AAP के वर्करों ने गुरूवार सुबह मोहाली स्थित ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के ऑफिस के बाहर पहुंच गए। इस दौरान AAP वर्कर पुलिस का बैरिकेड तोड़ गमाडा कैंपस में घुस गए। इस दौरान पुलिस के साथ धक्कामुक्की हुई।

उन्होंने गमाडा ऑफिस में घुसकर ED टीम तक जाने की कोशिश की लेकिन उनके साथ आए CRPF के जवानों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद AAP समर्थकों ने खिड़कियों पर पत्थर भी मारे, जिससे कुछ शीशे टूटे हैं। वहीं गुस्साए AAP वर्करों ने ED टीम की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और टायरों की हवा निकाल दी। माहौल को देखते हुए CRPF अलर्ट मोड पर है।

प्रदर्शन के 3 PHOTOS ED रेड में अब तक क्या हुआ ED रेड से जुड़ा मामला क्या है इस मामले में ED ने पहले दिन बयान जारी कर कहा था कि GMADA और पंजाब सरकार के हाउसिंग एवं अर्बन डेवलपमेंट विभाग के कार्यालयों में भी PMLA के तहत सर्वे किया जा रहा है, ताकि संबंधित कंपनियों से जुड़े रिकॉर्ड और सबूत जुटाए जा सकें।

ED के मुताबिक, जांच में तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स से जुड़े करीब 290 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड का मामला भी शामिल है। एजेंसी के अनुसार, मामले में नई दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित रेडिसन ब्लू होटल प्रोजेक्ट से जुड़े लेनदेन के साथ GMADA से कथित तौर पर वैधानिक बकाया में छूट और रद्द किए गए प्लॉट के दोबारा आवंटन की भी जांच की जा रही है।

एजेंसी के अनुसार, रेमिगेट से जुड़े मामले में करीब 57 करोड़ रुपए का आर्थिक लाभ दिए जाने की भी जांच है। साथ ही जमीन अधिग्रहण से जुड़ी कथित अनियमितताओं में एक निजी कंसल्टेंसी फर्म की भूमिका और अधिकारियों से उसके संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है। कार्रवाई के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।