पंजाब में फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों का प्रदर्शन हिंसक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
विद्यार्थियों ने शनिवार रात से नई दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया हुआ था। राजमार्ग खाली कराने की कोशिश के दौरान छात्रों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए।
छात्र कुछ दिन पहले विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।