पंजाब में कल क्या खुला और क्या रहेगा बंद:स्कूल से लेकर अस्पताल और बसों के बारे में जानिए, कर्मचारियों-पेंशनरों की है महाहड़ताल
पंजाब के लगभग 3 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और 4 लाख से अधिक पेंशनभोगी अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 27 अगस्त को पूरे राज्य में एक दिवसीय महाहड़ताल करने जा रहे हैं।
सांझा मुलाजिम मंच पंजाब एंड यूटी के बैनर तले आयोजित इस हड़ताल के कारण पंजाब सिविल सचिवालय से लेकर स्कूल, पटवार खाने, अस्पतालों की ओपीडी और सार्वजनिक परिवहन तक सरकारी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहेंगी।
संगठन के प्रधान सुखचैन सिंह खैहरा ने स्पष्ट किया है कि यह कदम किसी 'पंजाब बंद' का आह्वान नहीं है, बल्कि सरकारी कर्मचारियों की महाहड़ताल है। इस दौरान किसी भी तरह का चक्का जाम नहीं किया जाएगा और निजी प्रतिष्ठानों, दुकानों तथा आम जनता की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा, ताकि लोगों को न्यूनतम परेशानी हो।
सांझा मुलाजिम मंच के प्रधान ने कही ये अहम बातें… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… सिखों की रिहाई के लिए 7 घंटे बंद रहा पंजाब:कार सवार को थप्पड़ मारा, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में बहस; हाईवे के साथ पिज्जा शॉप-क्लब, शोरूम बंद कराए कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से शुक्रवार (21 अगस्त) को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद रखा गया।
बंद के दौरान बसों के साथ सभी प्राइवेट स्कूल बंद रहे। हालांकि ट्रेनों पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला। पढ़ें पूरी खबर…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar