अपराध

पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या

अक्टूबर 13, नई दिल्ली: पंजाब के मानसा में नशा विरोधी अभियान से जुड़े कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उन पर बेहद करीब से कई गोलियां चलाई गईं। मामले में एक मेडिकल स्टोर संचालक पर हमले का आरोप लगा है।

बताया जा रहा है कि नशे की बिक्री का विरोध करने को लेकर पुराना विवाद इस वारदात की वजह हो सकता है। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

परविंदर सिंह झोटा पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर चर्चा में रहे थे। जुलाई 2023 में प्रतिबंधित दवाओं की कथित बिक्री को लेकर एक मेडिकल स्टोर पर हुए विवाद के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में स्थानीय स्तर पर प्रदर्शन भी हुए थे।

फ़ाइल फ़ोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।