राज्य

पंजाब पुलिस ने शादी समारोह से दुल्हन का पिता उठाया:कहा- चोरी केस में वांटेड; परिजन बोले- सड़क पर घसीटा, बिना वर्दी वालों ने पीटा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पंजाब पुलिस ने शादी समारोह से दुल्हन का पिता उठाया:कहा- चोरी केस में वांटेड; परिजन बोले- सड़क पर घसीटा, बिना वर्दी वालों ने पीटा

फरीदकोट में बुधवार को दोपहर बाद उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक विवाह समारोह में आनंद कारज की रस्म के दौरान पुलिस ने दुल्हन के धर्म पिता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान परिवार के सदस्यों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई।

इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गया, जिसे पुलिस कर्मचारियों ने घसीटकर रास्ते से हटाया और दुल्हन के पिता को अपने साथ ले गए। हाथापाई के दौरान एक पुलिस कर्मचारी के हाथ में पिस्तौल भी दिखाई दी। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और दुल्हन का हाथ भी मरोड़ दिया।

वहीं, पुलिस अधिकारियों ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि आरोपी चोरी के मामले में वांडेट था। इसलिए, उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान के 2 PHOTOS… परिजन का आरोप- आनंद कारज के बीच में उठा ले गए यह मामला फरीदकोट के गांव संधवां का है।

लड़की के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन का विवाह हो रहा था और आनंद कारज चल रहे थे। इसी दौरान खुद को गिद्दड़बाहा पुलिस का कर्मचारी बताने वाले कुछ लोग आए। उसमें से कुछ सिविल कपड़ों में थे। उसने कहा कि पिता को ट्रांसफार्मर और खेतों में लगी मोटरों की चोरी के मामले में शामिल बताते हुए समारोह से जबरन उठाकर ले गए।

लड़की के भाई ने कहा कि हमने पुलिसवालों से विनती की थी कि पहले शादी हो जाने दो। इसके बाद हम खुद थाने में आकर पेश हो जाएंगे, लेकिन उन्होंने हमारी एक भी नहीं सुनी। वे पिता को आनंद कारज के बीच में ही उठाकर ले गए। परिवार के अनुसार, पहले उनके पिता का नाम चोरी के एक मामले में आया था, लेकिन उन्होंने अब ऐसे काम छोड़ दिए हैं।

परिवार ने पुलिस कर्मचारियों पर मारपीट करने और दूसरे मामलों में फंसाने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने झूठा पर्चा किया है। शक है कि ये पुलिसवाले भी थे या नहीं।

पुलिस अधिकारी बोले- उसके गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार हो चुके वहीं, थाना गिद्दड़बाहा के प्रभारी परविंदर सिंह ने बताया कि गरीब सिंह उर्फ राजू के खिलाफ थाना गिद्दड़बाहा में ट्रांसफार्मर और मोटर चोरी के मामले में FIR दर्ज है। इस मामले में गिरोह के 5 सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गांव संधवां में एक विवाह समारोह में शामिल होने आया है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।