राज्य

पंजाब में SAD से गठबंधन में BJP सीनियर पार्टनर रहेगी:हाईकमान का मैसेज- नेता फालतू की बयानबाजी न करें, रुठों को नई बहू का फॉर्मूला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पंजाब में SAD से गठबंधन में BJP सीनियर पार्टनर रहेगी:हाईकमान का मैसेज- नेता फालतू की बयानबाजी न करें, रुठों को नई बहू का फॉर्मूला

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन को लेकर सियासी हलचल तेज है। सूत्रों के मुताबिक, गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर चर्चा के बीच भाजपा इस बार ‘बड़े भाई’ यानी सीनियर पार्टनर की भूमिका में आने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के आंकड़ों को आधार बनाया है।

इसी रणनीति के तहत भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पंजाब का दो दिवसीय दौरा कर लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पटियाला और बठिंडा में नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में बैठकें कीं। उन्होंने पार्टी का जमीनी आधार, कार्यकर्ताओं का मूड और ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की स्थिति का फीडबैक लिया।

अंदरूनी गुटबाजी दूर करने के लिए संतोष ने दूसरे दलों से भाजपा में आए नेताओं की तुलना ‘नई बहू’ से करते हुए कहा कि उन्हें परिवार का हिस्सा मानकर सम्मान दिया जाना चाहिए। वहीं, गठबंधन पर फैसला होने तक नेताओं को सार्वजनिक तौर पर सिर्फ ‘117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी’ वाली लाइन बोलने के निर्देश दिए गए हैं।

बीएल संतोष के 2 दिन के दौरे के क्या मायने रहे? पूरी स्टोरी पढ़िए.. सिर्फ 117 सीटों की एक लाइन याद रखें गठबंधन को लेकर जारी चर्चाओं के बीच BJP हाईकमान ने पंजाब इकाई के तमाम छोटे-बड़े नेताओं को एक सख्त और स्पष्ट संदेश दिया है।

पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से नेताओं को निर्देश दिया गया है कि जब तक गठबंधन का कोई आधिकारिक फैसला सार्वजनिक नहीं होता, तब तक कोई भी नेता गठबंधन की संभावनाओं पर स्वतंत्र बयानबाजी नहीं करेगा।

चाहे मीडिया का सवाल हो या सार्वजनिक मंच, सभी नेताओं को केवल एक ही आधिकारिक स्टैंड दोहराना है- भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर रही है और अपने दम पर सरकार बनाएगी।

हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी पंजाब दौरे के दौरान वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में यही बात दोहराई थी।

यहां तक कि जब SAD प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की खबरें आईं, तब भी पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों को दिल्ली बुलाकर यही निर्देश दिया गया कि मीडिया के सामने '117 सीटों' वाली आधिकारिक लाइन से इतर कोई टिप्पणी न की जाए। बीएल संतोष की मौजूदगी के बाद भी जब प्रदेश प्रधान केवल

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।