पंजाब में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 13, नई दिल्ली: पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। अंतिम सूची में राज्य के मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 2 करोड़ 10 लाख से अधिक हो गई है। इनमें 506 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
इससे पहले 13 अगस्त 2026 को जारी मसौदा मतदाता सूची में 1 करोड़ 93 लाख 94 हजार 435 मतदाताओं के नाम दर्ज थे। अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या में 3.64 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
अंतिम मतदाता सूची जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों के कार्यालयों में उपलब्ध है। इसे पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट और मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि सभी पात्र मतदाताओं तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों की संख्या 24,453 से बढ़ाकर 25,332 कर दी गई है।
फ़ाइल फ़ोटो