राज्य

पंजाब में टंकी पर चढ़ी 3 युवतियां, बोलीं- कूद जाएंगी:तीन युवकों ने शादी का वादा कर रेप किया, अब मुकर गए, एक शादीशुदा निकला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पंजाब में टंकी पर चढ़ी 3 युवतियां, बोलीं- कूद जाएंगी:तीन युवकों ने शादी का वादा कर रेप किया, अब मुकर गए, एक शादीशुदा निकला

बरनाला के जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में बुधवार को 3 युवतियां पानी की 50 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गईं। तीनों ने आरोप लगाया कि 3 युवकों ने शादी का वादा कर उनके साथ संबंध बनाए, लेकिन अब शादी से इनकार कर दिया है।

एक युवती ने बताया कि युवक ने रोका (मंगनी) करने के बाद साल भर फिजिकल रिलेशन बनाए, लेकिन बाद में शादी से मना कर दिया। वहीं, दूसरी पीड़िता के अनुसार, युवक कई साल रिलेशन में रहकर रेप करता रहा, लेकिन अब विदेश भाग गया। युवतियों का कहना है कि करीब 2 महीने पहले शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।

अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद वे टंकी पर पहुंचीं और चेतावनी दी कि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे नीचे कूद जाएंगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने युवतियों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया।

तीनों युवतियों ने बताया कैसे धोखा हुआ… एक महीने से अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने का आरोप युवतियों के मुताबिक, उन्होंने करीब एक महीने पहले अपने साथ हुई धक्केशाही को लेकर शिकायत दी थी। उनका आरोप है कि इसके बाद वे लगातार अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटती रहीं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।

तीनों की मुलाकात दफ्तरों के चक्कर काटने के दौरान ही हुई थी। आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग टंकी पर चढ़ी युवतियों ने मांग की कि जिन 3 युवकों ने उन्हें शादी का झांसा देकर फिजिकल रिलेशन बनाए हैं अब उनपर केस दर्ज किया जाए और सख्त कार्रवाई हो। उनका कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, वे नीचे नहीं उतरेंगी।

उन्होंने अपनी स्थिति के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने की चेतावनी भी दी। पुलिस बोली- कानून अनुसार कार्रवाई होगी SHO थाना सिटी-2 चरनजीत सिंह के अनुसार, युवतियों को भरोसा दिया गया है कि उनकी शिकायत पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिरहाल मामला वूमेन सेल में चल रहा है।

वहीं, लड़कियां आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग पर अड़ी हैं। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता उन्हें सुरक्षित नीचे उतारना है।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।