अपराध

पंकज ठाकुर की जगह चौहान को उठाने वाला कांस्टेबल लाइन-हाजिर:सादी वर्दी में दर्जन भर पुलिसवालों के साथ घर जाकर धमकाया था, VIDEO

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पंकज ठाकुर की जगह चौहान को उठाने वाला कांस्टेबल लाइन-हाजिर:सादी वर्दी में दर्जन भर पुलिसवालों के साथ घर जाकर धमकाया था, VIDEO

गुजैनी में अधिवक्ता के घर पथराव के मामले में हिस्ट्रीशीटर पंकज ठाकुर की जगह पनकी के पंकज चौहान को पूछताछ के लिए थाने लाने के मामले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर विपिन ताडा ने कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल विष्णु को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच एसीपी नौबस्ता को सौंपी गई है।

सिपाही के दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों ने बीते दिनों पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की थी। 6 अगस्त को कांस्टेबल ने फोन कर धमकाया था पनकी एफ ब्लॉक निवासी सौरभ सिंह चौहान ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत करते हुए बताया था, कि बीते 6 अगस्त को गुजैनी थाने के कांस्टेबल विष्णु ने उनके भाई पंकज चौहान को फोन कर कहा कि तुमने गुजैनी स्थित एक घर पर पथराव किया है।

बेटे ने बताया कि घटना के समय वह अपने भाई के साथ भोगनीपुर स्थित एक ढाबे में खाना खा रहा था, जिसके सीसीटीवी फुटेज भी उसके पास हैं। आरोप है कि इसके बावजूद 10 अगस्त को कांस्टेबल विष्णु सादी वर्दी ने अपने दर्जनभर पुलिस कर्मी साथियों के साथ घर को घेर लिया और जबरन अंदर घुस गए।

आरोप है कि इसके बाद उनके माता-पिता, बहन से अभद्रता की,पंकज के न मिलने पर पुलिसवाले उसे उठा ले गए। जानकारी होने से भाई पंकज ने सरेंडर किया, जिसके बाद उसे टॉर्चर किया गया। बाद में पता चला कि घटना पंकज ठाकुर ने अंजाम दिया था, तब जाकर छोड़ा था। पीड़ित ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस अधिकारियों को सौंपे थे।

आरोप है कि कांस्टेबल विष्णु ने इलाके के हिस्ट्रीशीटरों के कहने पर जबरन फंसाने का प्रयास किया। एडिशन पुलिस कमिश्नर विपिन ताडा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पूरे मामले की जांच एसीपी नौबस्ता अभिषेक राहुल को सौंपी गई है, सिपाही अगर दोषी पाया जाता है तो उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अब जानिए क्या था पूरा मामला... मर्दनपुर निवासी अधिवक्ता निखिल तिवारी ने बताया था कि उनका छोटा भाई अखिल पतरसा स्थित डिग्री कॉलेज में बीए थर्ड ईयर का छात्र है।

अखिल के मुताबिक करीब डेढ़ महीने पहले उसने पनकी, गोपालपुर, कालिका नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर पंकज ठाकुर को 10 हजार रुपए उधार दिए थे।

पैसे वापस मांगने पर कुछ समय पहले पंकज ने उसे अंबेडकर नगर बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट की थी। 6 अगस्त की तड़के करीब 3 बजे हिस्ट्रीशीटर पंकज अपने साथी सनी गुप्ता व दो अज्ञात साथियों के साथ घर आकर गाली–गलौज करते हुए पथराव कर दिया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज में पथराव करते हुए हिस्ट्रीशीटर कैद हो गया था। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद गुजैनी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 9 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया था।

हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ गुजैनी, गोविंद नगर, बर्रा, अर्मापुर, पनकी, फजलगंज में पॉक्सो एक्ट, हत्या का प्रयास, मारपीट, छेड़खानी, आबकारी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में करीब 16 मुकदमे दर्ज हैं। 11 अगस्त को पुलिस ने उसका डेढ़ किलोमीटर लंबा जुलूस निकाल कर जेल भेजा था।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।