पन्ना में सांसद विष्णु दत्त शर्मा की अध्यक्षता में दिशा की बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और तेजी लाने के निर्देश,
पात्र हितग्राहियों तक समय पर लाभ पहुंचाने पर जोर
पन्ना, अक्टूबर 26: जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में रविवार को खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों और विभिन्न विभागों की प्रगति पर चर्चा की गई।
बैठक में विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर समाज के अंतिम छोर पर बैठे पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
बैठक में जिले के विकास कार्यों में तेजी लाने, केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस दौरान पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
-------------------
बाइट — विष्णु दत्त शर्मा, सांसद, खजुराहो