पन्ना- 8 सितम्बर से पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →NEWS
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन कार्यक्रम के तहत अजयगढ़ जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 के जनपद सदस्य और ग्राम पंचायत जिगनी के सरपंच पद के लिए 8 से 15 सितम्बर तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे।
नामांकन की जांच 16 सितम्बर को होगी, जबकि नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन 18 सितम्बर को किया जाएगा। मतदान 29 सितम्बर को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा तथा मतगणना और परिणामों की घोषणा 3 अक्टूबर को की जाएगी।