राज्य

पन्ना- उफनती नदी के रपटे पर घंटों फंसी एंबुलेंस में हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पन्ना- उफनती नदी के रपटे पर घंटों फंसी एंबुलेंस में हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

इस दौरान प्रसूता को तेज प्रसव पीड़ा होने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने एंबुलेंस के भीतर ही सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित बताए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, बीजादोह गांव निवासी रोशनी आदिवासी को शनिवार देर रात करीब एक बजे प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस से सलेहा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। रास्ते में नदी के रपटे पर जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण एंबुलेंस को रोकना पड़ा।

प्रसूता की हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने परिजनों की मदद से वाहन के भीतर ही प्रसव कराया। इसी दौरान एंबुलेंस में बच्चे की किलकारी गूंजी। प्रसव के बाद भी नदी का जलस्तर कम नहीं होने पर एंबुलेंस को मरीज और नवजात के साथ वापस गांव लौटना पड़ा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।