परसदा-केराझर वाटरफॉल में आम लोगों के जाने पर रोक

रायगढ़, 26 अगस्त 2026 रायगढ़ जिले के परसदा-केराझर वाटरफॉल में आम लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है।
प्रशासन को जानकारी मिली थी कि वाटरफॉल में कुछ युवा सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं , जिसके बाद जिले में पर्यटन स्थलों पर बढ़ती लापरवाही और हादसों की आशंका को देखते हुए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने वहां आम लोगों के जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
साथ ही वाटरफॉल में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।