अपराध

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: NHRC ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: NHRC ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट

अक्टूबर 14, नई दिल्ली: पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या के मामले में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) से सात दिनों के भीतर मामले में रिपोर्ट मांगी है। वहीं, NHRC ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है।

गौरतलब है कि परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाब के विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।