ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शाम 3 से 5 के बीच क्या हुआ था, हो गया खुलासा? पाकिस्तान की गुहार से सीजफायर तक की कहानी

Operation Sindoor Pakistan Surrender Story: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 10 मई 2025 को दोपहर से शाम तक घटनाओं ने सीजफायर की पूरी कहानी बदल दी. पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय समकक्ष से संपर्क किया और करीब 3:35 बजे बातचीत हुई. शाम 5 बजे से सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी. इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान कर दिया.
भारत ने अमेरिकी मध्यस्थता के दावे को खारिज किया और कहा कि फैसला दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच सीधे संवाद से हुआ. पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान के बयान ने भी पाकिस्तान की पहल और ट्रंप के समय से पहले ऐलान पर सवालों को फिर चर्चा में ला दिया.
📡 स्रोत: News18 Hindi