ऑपरेशन थिएटर के बाहर तड़पती रही महिला! प्रसव के दौरान प्रसूता और नवजात की मौत, वीडियो ने खोली अस्पताल की पोल

रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता और उसके नवजात की मौत हो गई. परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया. मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला मदद की गुहार लगाती दिखाई दे रही है.
स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP