भोपाल

परीक्षा परिणाम जारी होने पर नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का जताया आभार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
परीक्षा परिणाम जारी होने पर नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का जताया आभार

छात्र हित में सरकार ने न्यायालय के समक्ष मजबूती से रखा पक्ष, उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने विद्यार्थियों के भविष्य के लिए प्रतिबद्धता दोहराई

भोपाल। नर्सिंग विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों के लिए आगे की पढ़ाई और करियर का रास्ता स्पष्ट हुआ है। परिणाम जारी होने पर नर्सिंग विद्यार्थियों एवं विभिन्न प्रतिनिधियों ने बुधवार को भोपाल स्थित उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निवास कार्यालय पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया।

फोटो
फोटो

विद्यार्थियों और प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उप मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम घोषित होने से विद्यार्थियों को राहत मिली है और उनकी आगे की शिक्षा, उच्च कक्षाओं में प्रवेश तथा करियर से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

फोटो
फोटो

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने परीक्षा परिणाम घोषित होने पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए न्यायालय के समक्ष छात्र हित का पक्ष मजबूती से रखा। न्यायालय के आदेश के परिपालन में परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के हितों और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है तथा आगे भी आवश्यक कदम उठाती रहेगी।

विद्यार्थियों एवं प्रतिनिधियों ने छात्र हित में किए गए प्रयासों के लिए उप मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिणाम घोषित होने से विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई और करियर से जुड़ी प्रक्रिया को आगे बढ़ने का अवसर मिला है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।