परीक्षा रद्द होने की आशंका से सफल अभ्यर्थियों में चिंता, सरकार से लगाई गुहार

Relevance: PRIORITY
Slug: PASSED STUDENTS IN PROJECT BHAWAN
Title: परीक्षा रद्द होने की आशंका से सफल अभ्यर्थियों में चिंता, सरकार से लगाई गुहार
Synopsis: सफल जेएसएससी-जेपीएससी अभ्यर्थी प्रोजेक्ट भवन पहुंचे, परीक्षा रद्द नहीं करने की सरकार से मांग। बोले- दबाव में परीक्षा रद्द हुई तो करियर बर्बाद होगा, जरूरत पड़ी तो कोर्ट जाएंगे।
Category: Government , Planning , Protest , Student , Youth
Deadline: 17 AUGUST , RANCHI
17 अगस्त, रांची: जेएसएससी और जेपीएससी के सफल अभ्यर्थी भी प्रोजेक्ट भवन पहुंचने लगे हैं। सफल अभ्यर्थी सरकार से परीक्षा रद्द नहीं करने की गुहार लगाएंगे। सफल अभ्यर्थियों को आशंका है कि आंदोलनरत छात्रों के दबाव में कहीं सरकार परीक्षा रद्द न कर दे। इससे उनका कैरियर बर्बाद हो सकता है। इसलिए सफल अभ्यर्थी सरकार पर परीक्षा रद्द नहीं करने का दबाव बनाएंगे। राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत इन सफल अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर सरकार ने दबाव में कोई निर्णय लिया तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।