परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री

रायपुर, 22 अगस्त 2026
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी, विषय की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में परीक्षाओं की सुचिता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने या विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री ने प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रश्नपत्र लीक मामले में तेली बांधा थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
इसके अलावा, विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। साथ हीञमामले की तकनीकी जांच में साइबर सेल की भी सहायता ली जा रही है।