राजनीति

परिवहन मंत्री अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र नर्मदापुरम जिले में फिटनेस सेंटर प्रारंभ कराएं — रमेश के साहू एडवोकेट

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
परिवहन मंत्री अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र नर्मदापुरम जिले में फिटनेस सेंटर प्रारंभ कराएं — रमेश के साहू एडवोकेट

कमर्शियल वाहनों की फिटनेस के लिए भोपाल, बैतूल, खंडवा और इंदौर जाने की मजबूरी.....

वाहन मालिकों पर पड़ रहा हजारों रुपये का अतिरिक्त भार.....

नर्मदापुरम।

कांग्रेस के पूर्व स्टार प्रचारक और प्रदेश सचिव रमेश के साहू एडवोकेट ने नर्मदापुरम जिले में कमर्शियल वाहनों के लिए फिटनेस सेंटर प्रारंभ करने की माँग प्रदेश सरकार और परिवहन विभाग से की है।

श्री साहू ने कहा कि प्रदेश के परिवहन मंत्री मा राव उदय प्रताप सिंह स्वयं नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधत्व कर चुके है उन्हें उन्हें कमर्शियल वाहन मालिकों की उक्त समस्या का तत्काल निदान करना चाहिए।

रमेश के साहू ने कहा कि नर्मदापुरम संभागीय मुख्यालय है, लेकिन बस, ट्रक, टैक्सी, स्कूल वाहन तथा अन्य कमर्शियल वाहनों के लिए स्थानीय स्तर पर फिटनेस जांच की समुचित सुविधा नहीं है,वाहन मालिकों को अपने वाहनों की फिटनेस कराने के लिए भोपाल, बैतूल, खंडवा और इंदौर जाना पड़ता है।

श्री साहू ने कहा कि सरकार परिवहन सेवाओं को ऑनलाइन और आधुनिक बनाने का दावा करती है परंतु वाहन की वास्तविक जांच के लिए उसे फिटनेस सेंटर तक ले जाना मजबूरी है।

उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम जिले की राजनीतिक पैरवी लगातार कमजोर होती जा रही है। जिन जनप्रतिनिधियों को जिले की सुविधाओं के लिए शासन स्तर पर आवाज उठानी चाहिए, वे गंभीर जनसमस्याओं पर भी मौन है,जो चिंता का विषय है।

घोषणाओं से नहीं, सेंटर शुरू होने से मिलेगी राहत

रमेश साहू ने कहा कि नर्मदापुरम में फिटनेस सेंटर के संबंध में परिवहन विभाग को वस्तु स्थिति सार्वजनिक करना चाहिए।

रमेश के साहू एड.ने मांग की कि परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह कमर्शियल फिटनेस सेंटर की समस्या के स्थाई हल होने तक नर्मदापुरम में कमर्शियल वाहनों के लिया फिटनेस कैंप लगाने के आदेश प्रदान करे।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।