व्यापार

परिवहन विभाग की कार्रवाई: 32 बसों की जांच में 9 का चालान, 24 हजार रुपए जुर्माना वसूला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
परिवहन विभाग की कार्रवाई: 32 बसों की जांच में 9 का चालान, 24 हजार रुपए जुर्माना वसूला

परिवहन विभाग ने त्योहारी सीजन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच ओवरलोडिंग और अतिरिक्त किराया वसूली की शिकायतों के चलते एक बार फिर यात्री बसों की चेकिंग का अभियान शुरू कर दिया है।

गुरुवार को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के अमले ने बहेरिया तिराहा, दमोह, बंडा व नरसिंहपुर मार्ग पर सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच कुल 32 यात्री वाहनों को चेक किया।

जांच के दौरान 9 यात्री बसों में मौके पर दस्तावेज नहीं पाए गए, चालक का लाइसेंस न होने, एचएसआरपी नंबर प्लेट, हेडलाइट, इंडिकेटर ठीक न होने और रेडियम रिफ्लेक्टर टेप न लगे होने जैसी कमियां पाई गईं।

जिसके चलते उक्त वाहनों पर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 24 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया है।

आरटीओ ने जिला बस और ट्रक ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर एसोसिएशन को पत्र जारी कर श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र के अनुसार सड़क पर कांवड़ यात्रियों की मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए वाहन चालक उनसे पर्याप्त दूरी बनाकर संचालन करें।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार तेहनगुरिया ने चेतावनी दी है कि यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित वाहन मालिक के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।