परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के साथ लगभग 45 हजार रोजगार के अवसर सृजित होंगे : केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री गडकरी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत पीपीपी मॉडल पर 10 हजार बसों का संचालन शुरू किया जाना है। इस परियोजना की लागत लगभग ₹57 हजार करोड़ है, जिसमें केंद्र सरकार का योगदान लगभग ₹20 हजार करोड़ रहेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक इनोवेटिव मॉडल के माध्यम से इस योजना की शुरुआत की है। इससे प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के साथ-साथ लगभग 45 हजार से 55 हजार रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।