परिवार की पाँच पीढ़ियाँ सत्ता में रही, फिर भी लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति इनका रवैया सवालों के घेरे में : मुख्यमंत्री डॉ यादव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पत्रकार वार्ता में प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस लगातार भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस सामान्य प्रक्रिया को राजनीति में भुनाने का काम कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि राहुल बार-बार न्यायालय में मुंह की खाते हैं लेकिन फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं, उनके द्वारा चुनाव आयोग पर फैलाए भ्रम अक्षम्य हैं, उन्हे देश से माफी मांगते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि इस परिवार की पाँच पीढ़ियाँ सत्ता में रही हैं, फिर भी लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति इनका रवैया बार-बार सवालों के घेरे में रहा है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के बाद देश पर आपातकाल थोप दिया गया था। आज फिर संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि चुनाव आयोग, सर्वोच्च न्यायालय और संसद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण संस्थाएँ हैं, लेकिन दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ेगा की नेता प्रतिपक्ष बिना प्रमाण के आरोप लगाकर देश के लोकतंत्र को खतरे में डालने का कार्य कर रहे है।