इतिहास

5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के प्लेट ग्रुप में मिजोरम के लिए खेल रहे चिन्मय सुतार ने 103 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

चिन्मय ने 4 मैचों की 5 पारियों में बैटिंग करते हुए 208.50 के शानदार औसत से 834 रन बना लिए हैं. चिन्मय ने 2 शतक लगाए, जबकि एक बार नाबाद 400 रनों की पारी खेली.

वह फर्स्ट क्लास की 5 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए.

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बिल पोंसफोर्ड को पीछे छोड़ दिया.

उन्होंने 5 पारियों में 724 रन स्कोर किए थे. पोंसफोर्ड ने 1921 से 1923 के बीच यह कमाल किया था.

अब 2026 में चिन्मय ने उनसे ज्यादा रन बनाकर 103 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. 29 साल के चिन्मय ने नागालैंड के खिलाफ नाबाद 400 रनों की पारी खेलकर सबका ध्यान खींचा था. अब उन्होंने एक और बड़े रिकॉर्ड पर अपना नाम लिखवा लिया.

लगातार शानदार प्रदर्शन के साथ चिन्मय को टीम इंडिया में शामिल करने की भी बात होने लगी है.

अगली पारी में बगैर रन बनाए रच देंगे इतिहास

5 पारियों में 834 रन का आंकड़ा छूने वाले मिजोरम के चिन्मय सुतार अगर अपनी अगली यानी छठी पारी में कोई रन नहीं बनाते हैं, तब भी शुरुआत 6 फर्स्ट क्लास पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहेंगे.

अफगानिस्तान के बशीर शाह के नाम पर 6 फर्स्ट क्लास पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 831 रन बनाए थे.

लिहाजा अगली पारी में बगैर कोई रन बनाए भी यह रिकॉर्ड चिन्मय के नाम पर ही रहेगा.

डेब्यू मैच से ही कर रहे कमाल

चिन्मय डेब्यू मैच से ही कमाल करते नजर आ रहे हैं.

उन्होंने 11 अक्टूबर को मणिपुर के खिलाफ मुकाबला खेलकर फर्स्ट क्लास डेब्यू किया, जिसमें दोनों पारियों में क्रमश: 35 और 99 रन बनाए. दूसरी पारी में वह शतक से चूक गए थे.

लेकिन नागालैंड के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने न सिर्फ शतक की कसर पूरी की, बल्कि 400 बनाकर वह रणजी में सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए.

इसके अगले दोनों मैचों में

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।