अपराध

पार्टी की रणनीति:परकोटे से मेयर पद के दावेदार की तलाश... जेन-जी को साधे, 3 विस का सियासी गणित संभाले

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पार्टी की रणनीति:परकोटे से मेयर पद के दावेदार की तलाश... जेन-जी को साधे, 3 विस का सियासी गणित संभाले

नगर निगम में मेयर के लिए भाजपा इस बार परकोटे से ऐसे चेहरे की तलाश में है, जो मेयर की जिम्मेदारी संभालने के साथ अगले विधानसभा चुनाव की सियासी जमीन भी तैयार कर सके। पार्टी की नजर खास तौर पर हवामहल, किशनपोल और आदर्शनगर विधानसभा क्षेत्रों पर है। ऐसे में मेयर के लिए बीजेपी ऐसा युवा चेहरा तलाश रही है।

संगठन-आरएसएस ने भागदौड़ भी शुरू कर दी है, जो इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूती देने के साथ जेन-जी को भी साध सके।

पार्टी रणनीतिकारों के मुताबिक मेयर का चेहरा केवल नगर निगम की राजनीति तक सीमित रहने वाला नहीं, बल्कि परकोटे में भाजपा के पुराने जनाधार को वापस मजबूत करने वाला और जेन-जी को भी साधने वाला होना चाहिए। साफ छवि, तेजतर्रार और संगठन से तालमेल बैठा सकने वाला हो।

कांग्रेस की लगातार जीत ने बढ़ाई चिंता परकोटे से जुड़े 3 विधानसभा क्षेत्रों में किशनपोल व आदर्श नगर में कांग्रेस दो विधानसभा चुनाव से जीत दर्ज कर रही है। कभी भाजपा का मजबूत गढ़ माने जाने वाले इन इलाकों में पार्टी के कमजोर होते जनाधार ने संगठन की चिंता बढ़ाई है।

हवामहल में भी पिछले 4 चुनावों में भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला एकतरफा नहीं रहा। पलायन रोकना भी मेयर के एजेंडे में परकोटे से लगातार हो रहे पलायन को रोकना भी भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है। पुराने शहर के परिवार और कारोबारी लगातार बाहरी इलाकों की ओर जा रहे हैं।

ऐसे में पार्टी चाहती है कि नया मेयर परकोटे में विकास के साथ लोगों के बीच भरोसा भी कायम करे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।