पर्यटन प्रतिनिधियों ने किया बस्तर की प्राकृतिक-सांस्कृतिक विरासत का अनुभव

देश के विभिन्न राज्यों से आए तीस पर्यटन प्रतिनिधियों ने बस्तर की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत का अनुभव किया। बीते दस से चौदह अगस्त तक आयोजित फैम टूर के दौरान प्रतिनिधियों ने केषकाल घाटी, चित्रकोट जलप्रपात और धुड़मारास का भ्रमण किया। चित्रकोट की भव्यता और धुड़मारास में जनजातीय जीवन तथा प्रकृति के संगम ने उन्हें विषेष रूप से प्रभावित किया। प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ को पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला प्रदेष बताया।