पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परमार्थी परिवार ने वितरित किए 600 पौधे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
खरगोन। पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति की सुरक्षा और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से परमार्थी परिवार एवं चंदन वंदन अभिनंदन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन प्रतिवर्ष की परंपरा के तहत किया गया।
कार्यक्रम में परमार्थी परिवार की माताजी श्रीमती कमलाबाई परमार्थी की प्रेरणा एवं सहभागिता से विभिन्न प्रजातियों के करीब 550 से 600 पौधों का नि:शुल्क वितरण किया गया। इनमें छायादार, फलदार और औषधीय पौधों के साथ अन्य प्रजातियों के पौधे भी शामिल थे। श्रीमती कमलाबाई परमार्थी लंबे समय से परमार्थ एवं सेवा कार्यों से जुड़ी हैं।
प्रकृति और पर्यावरण के प्रति उनके विशेष लगाव के चलते पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग पौधारोपण के लिए प्रेरित हों और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। आयोजकों ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण मानव जीवन की सुरक्षा से सीधे जुड़ा है।
पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी संदेश के साथ नागरिकों को पौधे वितरित कर उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रेरित किया गया। पौधा वितरण के लिए नटराज होटल के सामने, सत्यम होटल के समीप पंडाल लगाया गया था। यहां बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी पसंद के पौधे प्राप्त किए।
लोगों ने पौधारोपण के साथ उनके नियमित संरक्षण का संकल्प भी लिया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर पर्यावरण संरक्षण के लिए परमार्थी परिवार और चंदन वंदन अभिनंदन सेवा समिति के द्वारा खरगोन में 600 पौधों के नि:शुल्क वितरण के बारे में है। यह कार्यक्रम प्रकृति की सुरक्षा और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष परंपरा के तहत आयोजित किया जाता है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि हर वर्ष पौधों का रोपण शहरी वायुमंडल को शुद्ध करने, मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता बढ़ाने में मदद करता है। आम जनता पर इसका सकारात्मक असर यह हो सकता है कि शहर के लोग हरित क्षेत्र के लाभ उठाएँ, वायु गुणवत