पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली साइकिल यात्रा, देवघर में 20 सदस्यीय जत्थे को दी गई विदाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली साइकिल यात्रा का देवघर में स्वागत, अनिल जोशी के नेतृत्व में 20 सदस्यीय जत्थे को दी गई विदाई, 58 दिनों की यात्रा, अब तक लगभग 500 किलोमीटर का सफर पूरा, प्रकृति संरक्षण के लिए युवाओं और महिलाओं से आगे आने की अपील।
Short Headline: पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली साइकिल यात्रा, देवघर में 20 सदस्यीय जत्थे को दी गई विदाई
पर्यावरण संरक्षण, देवघर, मनीष
पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली साइकिल यात्रा का देवघर में स्वागत
अनिल जोशी के नेतृत्व में 20 सदस्यीय जत्थे को दी गई विदाई
58 दिनों की यात्रा, अब तक लगभग 500 किलोमीटर का सफर पूरा
प्रकृति संरक्षण के लिए युवाओं और महिलाओं से आगे आने की अपील
एंकर पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नेपाल के जनकपुर से निकली साइकिल यात्रा का देवघर में स्वागत किया गया। पर्यावरणविद् अनिल जोशी के नेतृत्व में 20 सदस्यीय साइकिल जत्थे को सुभाष चौक पर आयोजित समारोह में विदाई दी गई। पैडल फॉर नेचर के बैनर तले निकली यह यात्रा लोगों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित कर रही है।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 1: प्रवाह संस्था की ओर से आयोजित विदाई समारोह में जत्थे के सदस्यों का स्वागत और सम्मान किया गया। पर्यावरणविद् अनिल जोशी के नेतृत्व में निकला यह साइकिल जत्था अब तक लगभग 500 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुका है। यात्रा के आठवें दिन बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने के बाद जत्था देवघर से आगे के सफर के लिए रवाना हुआ। कुल 58 दिनों की इस यात्रा का समापन मेरठ में होगा।
बाइट- अनिल जोशी, पर्यावरणविद्
वीओ 2: इस साइकिल यात्रा में 17 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक के लोग शामिल हैं। जत्थे में महिलाओं की भागीदारी भी खास आकर्षण है। समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भूमिका और जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित किया गया। यात्रा के माध्यम से लोगों से दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने की अपील की जा रही है। अनिल जोशी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं से भी प्रकृति की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
बाइट- अनिल जोशी, पर्यावरणविद्
अंतिम वीओ: प्रकृति संरक्षण का संदेश लेकर निकली यह साइकिल यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रही है। यात्रा का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है।
देवघर से मनीष दुबे की रिपोर्ट।