पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कॉप-31 वार्ता के अध्यक्ष क्रिस बोवेन से मुलाकात की
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा मंत्री तथा कॉप-31 वार्ता के अध्यक्ष क्रिस बोवेन से मुलाकात की। श्री यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने फिजी में होने वाले आगामी प्री-कॉप और तुर्किए में होने वाले कॉप-31 के प्रमुख एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा किए गए महत्वाकांक्षी जलवायु संबंधी कार्यों की सफलताओं का उल्लेख किया। श्री यादव ने कॉप-31 वार्ता के अध्यक्ष के रूप में ऑस्ट्रेलिया की सहयोगी भूमिका के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।