पर्यावास-नर्मदा भवन में 29वें वर्ष विराजेंगी माता रानी, सरकारी अधिकारी-कर्मचारी मिलकर करेंगे पूजा-अर्चना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। जेल रोड स्थित पर्यावास-नर्मदा भवन में श्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 29वें वर्ष माता रानी की स्थापना की जा रही है। समिति के अनुसार, प्रतिमा की स्थापना निर्धारित शुभ मुहूर्त में दोपहर 12:30 बजे होगी। यहां विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी कार्यालयीन कार्यों के साथ भक्ति भाव से धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करते हैं।
समिति संयोजक बलवंत सिंह रघुवंशी, अध्यक्ष मेघराज यादव और गजेंद्र कोठारी ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि पर्यावास भवन और नर्मदा भवन में संचालित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उत्साहपूर्वक पूजन में शामिल होते हैं। इनमें बीएसएनएल, रोड डेवलपमेंट, महिला एवं बाल विकास, एमपीआरआरडीए, आदिम जाति कल्याण, निर्वाचन, सेंट्रल एक्साइज, जीएसटी, गवर्नमेंट प्रेस और केनरा बैंक सहित अन्य कार्यालयों के कर्मचारी शामिल हैं।
समिति के अनुसार, दोपहर के भोजन अवकाश के दौरान अधिकारी-कर्मचारी धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हैं। महिला कर्मचारी माता रानी की भेंटें और भजन प्रस्तुत करती हैं। आयोजन के दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करते हैं।
नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन दोपहर 1 से 3 बजे तक देवी जागरण और गरबा नृत्य सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 16 अक्टूबर 2026 को भव्य आरती और पूजन का आयोजन होगा। इस अवसर पर अशोक नगर के काली मंदिर, पुल बोगदा से जुड़े कलाकार संगीत के साथ पांच आरतियों की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा एक दिन मध्य प्रदेश पुलिस बैंड की मधुर प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
पूजन का दायित्व आचार्य पंडित प्रदीप शास्त्री निभाएंगे। समिति ने बताया कि माता रानी की प्रतिमा छिंदवाड़ा जिले के सिंगोड़ी से मंगाई जाती है। मानवीय आकृति जैसी जीवंत बनावट वाली इस प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया गया है।
समिति के सदस्यों ने बताया कि 29 वर्षों से जारी यह धार्मिक परंपरा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को एक साथ जोड़ने और भक्ति, सहयोग तथा सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनी हुई है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
पर्यावास-नर्मदा भवन में शारदीय नवरात्रि के दौरान 29वें वर्ष माता रानी की स्थापना की जा रही है, जो स्थानीय धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। यह कार्यक्रम सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच सामूहिक भक्ति और समर्पण को दर्शाता है, जिससे कार्यस्थल में आध्यात्मिक एकता और मनोबल बढ़ता है। इस तरह की धार्मिक गतिविधियों से समाज में धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक विविधता की प्रशंसा बढ़ती है, तथा नागरिकों में पारंपरिक त्योहारों के प्रति जागरूकता और सम्मान पैदा होता है।