पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ के बाद 19 लोगों की मौत हो गई थी.
इस हादसे के बाद मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. भगदड़ की वजह से कई लोग नीचे गिर गए थे और दब गए थे, जिसकी वजह से पसलियां टूट गईं.
वहीं कई लोगों की जान दम घुटने की वजह से चली गई.
हादसे के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल दौरा किया और घायलों से मिलने पहुंचे थे.
दरअसल पंडाल में भगदड़ के बाद कई लोग नीचे गिर गए. जो लोग आगे बढ़ रहे थे, वो नीचे गिरे लोगों को दबाकर आगे बढ़ गए. इस वजह से नीचे गिरे कुछ लोगों की पसलियां टूट गईं.
वहीं छाती पर दबाव बढ़ने की वजह से फेफड़े में छेद हो गया. हादसा की वजह से कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और उनका दम घुट गया.
शरीर के कई हिस्सों में लगी चोट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि कई लोगों को अंदरूनी चोट आई. फेफड़े के साथ-साथ लिवर और पेट के कई हिस्सों में गंभीर चोटें पाई गईं.
हालांकि पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आनी अभी बाकी है.
हाथ-पैर की हड्डियां भी टूटीं
पीटीआई के मुताबिक, कुछ लोगों के हाथ-पैर की हड्डियां टूट गई थीं.
इसके अलावा, उनके मस्तिष्क के भीतर रक्तस्राव और कई अन्य चोटों के निशान भी मिले.
एक अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर मामलों में पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्टों में मौत का संभावित कारण छाती पर दबाव पड़ने से दम घुटना बताया गया है.
सात मृतकों की मौत द
📡 स्रोत: ABP Live