राजनीति

पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने राज्य के नाम बदलने संबंधी बिल लाए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार जल्द ही विधानसभा में एक बिल लेकर आएगी, जिसमें पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर पश्चिम बंग करने का प्रस्ताव होगा. उन्होंने कहा कि राज्य का नाम पश्चिम बंगाल के बदलकर पश्चिम बंग किया जाएगा.

उन्होंने पश्चिम बंगाल के कुच बिहार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वाराणसी में पश्चिम बंग भवन बनाए जाने के प्रस्ताव से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए यह बयान दिया.

उन्होंने कहा, पश्चिम बंग नाम का इस्तेमाल राज्य को उसके इतिहास से जोड़ने के मकसद से किया जा रहा है.

अब आपको बांग्ला या पश्चिम बंगाल जैसे नामों का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि राज्य सरकार बहुत ही जल्द, हो सकता है विधानसभा की इसी सत्र में, हमारे राज्य का नाम बदलकर पश्चिम बंग करने के लिए एक बिल पेश करेगी और यह नाम उसके इतिहास के अनुरूप होगा.

वाराणसी में पश्चिम बंग भवन निर्माण की योजना- समिक

#WATCH | Cooch Behar, West Bengal: On West Bengal Bill in Rajya Sabha, State BJP President Samik Bhattacharya says, "The name of the state will be changed to Paschim Banga." https://t.co/q2qmBjwPTU

ANI (@ANI) October 7, 2026

पश्चिम बंगाल BJP के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कुच बिहार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वाराणसी में पश्चिम बंग भवन बनाए जाने के प्रस्ताव से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए यह बयान दिया.

उन्होंने कहा, राज्य के संस्कृति और पर्यटन विभाग ने केंद्र सरकार और कूच बिहार के राजपरिवार के वंशजों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में बाबा भोले की नगरी वाराणसी में पश्चिम बंग भवन के निर्माण की योजना बनाई है.

वाराणसी और बंगाल का लंबे वक्त से गहरा नाता रहा- भट्टाचार्य</str

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।