पश्चिम चंपारण में लापता दो वर्षीय बच्ची का शव पड़ोसी के घर से बरामद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Marking : Lead All
पश्चिम चंपारण में लापता दो वर्षीय बच्ची का शव पड़ोसी के घर से बरामद
मझौलिया में तीन दिन से लापता अनाया खातून का शव पड़ोसी के घर से बंद बोरे में मिला। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।
09 अक्टूबर , मझौलिया (पश्चिम चंपारण, बिहार) : जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में तीन दिनों से लापता दो वर्षीय बच्ची अनाया खातून का शव पड़ोसी के घर से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची का शव बंद बोरे में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, स्थानीय लोगों में भी शोक और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मझौलिया पंचायत के वार्ड संख्या-5 निवासी हबीब खान की दो वर्षीय पुत्री अनाया खातून पिछले तीन दिनों से लापता थी। परिजन और ग्रामीण बच्ची की तलाश में जुटे थे। इस बीच, मामले की जांच कर रही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा। बताया गया है कि फुटेज के आधार पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाली सबीना उर्फ शमी खातून को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस की पूछताछ के दौरान तीसरे दिन बच्ची का शव घर में होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने पड़ोसी के घर से शव बरामद किया। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बच्ची की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्ची की मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
इस स्टोरी फोल्डर में :
बाइट - मृतक बच्ची के दादा
Caption :मझौलिया में तीन दिन से लापता अनाया खातून का शव पड़ोसी के घर से बंद बोरे में मिला। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
अनाया की त्रासदी से हमें यह सिखने को मिलता है कि हर छोटी आवाज़ को सुना जाना चाहिए। जब परिवार में असहमति हो, तो संवाद और मध्यस्थता को प्राथमिकता दें, न कि हिंसा। समाज में सहानुभूति और जागरूकता फैलाने के लिए स्कूलों, पंचायतों और मीडिया को मिलकर काम करना चाहिए। हर बच्चे का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए हमें एकजुट होकर सुरक्षा और देखभाल के नए ढाँचे तैयार करने होंगे।