व्यापार

इन पशुओं को को सेंचुरी भेजने की भविष्य में भी जारी रहेगी कोशिश: ईओ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
इन पशुओं को को सेंचुरी भेजने की भविष्य में भी जारी रहेगी कोशिश: ईओ

नाहन शहर को जल्द मिलेगी आवारा पशुओं से निजात

अगस्त 08, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): नाहन शहर की सड़कों और बाजारों में घूमते बेसहारा पशुओं की समस्या से अब जल्द निजात मिलने की उम्मीद जगी है। नगर परिषद नाहन ने बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध करवाने के लिए उन्हें काऊ सेंचुरी भेजने की मुहिम शुरू कर दी है। नाहन शहर में सड़कों पर घूमते बेसहारा पशु लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।

कई बार ये पशु यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। इसी समस्या को देखते हुए अब नगर परिषद नाहन ने बेसहारा पशुओं को काऊ सेंचुरी भेजने का अभियान शुरू किया है। नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अभियान के तहत आज पहले दिन नाहन शहर से 10 बेसहारा पशुओं को कोटला बड़ोग स्थित काऊ सेंचुरी भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी यह अभियान जारी रहेगा और एक दिन छोड़कर बेसहारा पशुओं को सेंचुरी भेजने का प्रयास किया जाएगा। कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि नाहन शहर में ही नहीं, बल्कि नेशनल हाईवे पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर भेजने का निर्णय लिया गया है। ताकि इन बेसहारा और आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से लोगों को राहत मिल सके।

इन आवारा पशुओं को रखने के लिए नगर परिषद नाहन की काऊ सेंचुरी नालागढ़ और काऊ सेंचुरी कोटला बड़ोग राजगढ़ में बात हुई है परंतु फिलहाल इन पशुओं को कोटला बड़ोग काऊ सेंचुरी भेजा जा रहा है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।