खेल

'पटाखे मत जलाओ...', दिया मिर्जा से पहले विराट कोहली, प्रियंका, आलिया सहित ये सेलेब्स भी कर चुके हैं 'नो क्रैकर्स' की अपील

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'पटाखे मत जलाओ...', दिया मिर्जा से पहले विराट कोहली, प्रियंका, आलिया सहित ये सेलेब्स भी कर चुके हैं 'नो क्रैकर्स' की अपील

दिवाली आते ही हर तरफ रोशनी और खुशियों का माहौल देखने को मिलता है. इस त्योहार पर लोग अपने घरों को दीयों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाते हैं.

हालांकि, हर साल दिवाली पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण को लेकर भी चर्चा होती है.

बॉलीवुड के कई सितारे लोगों से पटाखे न जलाने और जानवरों का ध्यान रखने की अपील कर चुके हैं.

हाल ही में एक्ट्रेस दिया मिर्जा भी अपनी ऐसी ही अपील को लेकर चर्चा में आ गई हैं.

बीएमसी ने दिया मिर्जा समेत कई हस्तियों का एक वीडियो जारी किया था. इसमें सभी पटाखे न जलाने की अपील करते नजर आए थे. हालांकि, बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया से हटा दिया गया.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिया मिर्जा से पहले विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट जैसे सितारे भी लोगों से पटाखों से दूरी बनाने की अपील कर चुके हैं?

दिया मिर्जा ने की पटाखे न जलाने की अपील

दिया मिर्जा ने हाल ही में मुंबई में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए लोगों से पटाखे न जलाने की अपील की थी. उनका ये वीडियो बीएमसी के प्रदूषण मुक्त दिवाली अभियान का हिस्सा था.

इसमें वो लोगों को पटाखों से होने वाले धुएं और शोर के बारे में बता रही थीं.

हालांकि, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम की आपत्ति के बाद बीएमसी ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया.

इसके बाद दिया ने सफाई देते हुए कहा कि उनका वीडियो लोगों की सेहत और जागरूकता को ध्यान में रखकर बनाया गया था.

विराट कोहली भी कर चुके हैं अपील

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी कई साल पहले लोगों से पटाखे न जलाने की अपील कर चुके हैं.

साल 2017 में उन्होंने दिवाली के मौके पर एक वीडियो शेयर किया था. इसमें पटाखों के शोर को लेकर संदेश दिया गया था. वीडियो के आखिर में 'इस दिवाली रोशनी फैलाएं, शोर नहीं' की बात कही गई थी.

विराट ने लोगों से पटाखों से होने वाले वायु और ध्वनि प्रदूषण के बारे में सोचने की अपील की थी.

<p style=

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।