पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जनजीवन प्रभावित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 04, नई दिल्ली: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गंगा और सोन नदियों के बढ़े जलस्तर से दानापुर और मनेर प्रखंड में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। दियारा क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इससे लोगों को आवागमन समेत कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन प्रभावित इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। साथ ही, राहत और बचाव कार्यों के लिए जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। फ़ोटो: पटना के कच्ची दरगाह के पास गांव के निचले इलाके में भरा बाढ़ का पानी।